ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

SDPI नगर कमेटी सांगानेर ने नई पेयजल टंकी निर्माण एवं जर्जर टंकी हटाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

By Shubh Bhaskar · 13 Jul 2026 · 32 views
SDPI नगर कमेटी सांगानेर ने नई पेयजल टंकी निर्माण एवं जर्जर टंकी हटाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

भीलवाड़ा/सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) नगर कमेटी सांगानेर ने क्षेत्र की पेयजल समस्या एवं जनसुरक्षा को लेकर जिला कलेक्टर, भीलवाड़ा को ज्ञापन सौंपकर सांगानेर क्षेत्र में 10 लाख लीटर क्षमता की नई पेयजल टंकी के निर्माण तथा वर्तमान जर्जर पानी की टंकी को तत्काल हटाने की मांग की।
ज्ञापन सौंपते हुवे नगर कमेटी से अब्दुल सलाम अंसारी ने बताया गया कि सांगानेर क्षेत्र की आबादी लगातार बढ़ रही है, जबकि वर्तमान पेयजल व्यवस्था क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप नहीं है। साथ ही क्षेत्र में स्थित पुरानी ऊंची पानी की टंकी अत्यंत जर्जर एवं खतरनाक स्थिति में पहुंच चुकी है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
SDPI ने ज्ञापन में यह भी बताया कि उक्त जर्जर पानी की टंकी के समीप राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं अभिभावकों का आवागमन रहता है। ऐसी स्थिति में किसी भी दुर्घटना की स्थिति में जन-धन की अपूरणीय क्षति होने की आशंका बनी हुई है।
जिला कार्यकारिणी सदस्य परवेज शेख़ ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सांगानेर क्षेत्र में 10 लाख लीटर क्षमता की नई पेयजल टंकी का शीघ्र निर्माण कराया जाए तथा वर्तमान जर्जर पानी की टंकी का तकनीकी निरीक्षण कर उसे तत्काल हटाने की कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर SDPI सांगानेर नगर कमेटी से सलाम अंसारी, शाहरुख़ अंसारी, जाकिर हुसैन मेवाती, कालू छिपा, अब्दुल सलीम अंसारी एवं सोयल अंसारी आदि मौजूद रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube