ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कार्मिक हितों पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदोन्नति में 2 वर्ष की अनुभव छूट और नए पदों के सृजन को दी मंजूरी

By Shubh Bhaskar · 13 Jul 2026 · 44 views
कार्मिक हितों पर बड़ा फैसला:
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदोन्नति में 2 वर्ष की अनुभव छूट और नए पदों के सृजन को दी मंजूरी

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बार फिर राजकीय कार्मिकों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए पदोन्नति के लिए आवश्यक अनुभव में दो वर्ष की छूट तथा नए पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान की। इस ऐतिहासिक निर्णय पर रविवार को सचिवालय अधिकारी एवं कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जनसेवा में समर्पित अधिकारी एवं कर्मचारी सुशासन की सबसे मजबूत आधारशिला हैं। राज्य सरकार कार्मिकों के हित, सम्मान और कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा इसी सोच के साथ अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ आमजन को बेहतर सेवाएं प्रदान कर सुशासन के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
कार्यक्रम में सचिवालय अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सचिवालय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।मुख्य बॉक्स (हाइलाइट):
"जनसेवा में समर्पित अधिकारी एवं कर्मचारी ही सुशासन की असली ताकत हैं।" — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube