ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जोधपुर हाईकोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा।

By Shubh Bhaskar · 13 Jul 2026 · 11 views
जोधपुर हाईकोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जोधपुर- राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDS) और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तत्काल मौके पर पहुंचीं और पूरे न्यायालय परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
धमकी मिलने के बाद हाईकोर्ट परिसर में आने-जाने वाले लोगों की जांच कड़ी कर दी गई। सुरक्षा के मद्देनज़र अदालत परिसर के विभिन्न हिस्सों में बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की सहायता से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की सूचना नहीं है। पुलिस धमकी के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube