ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ईशवाना विद्यालय के नवीन भवन का शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया भव्य लोकार्पण।

By Shubh Bhaskar · 12 Jul 2026 · 24 views
ईशवाना विद्यालय के नवीन भवन का शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया भव्य लोकार्पण।

4.49करोड रूपए की लागत से संवरेगा क्षेत्र के नौनिहालों का भविष्य,भव्य लोकार्पण समारोह में उमड़ा जनसैलाब।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-माचाडी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहें माचाड़ी कस्बे के नजदीक ईशवाना गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ईशवाना में शनिवार को ₹4.49 करोड़ की लागत से निर्मित नवीन विद्यालय भवन का लोकार्पण राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर एवं शिलापट्टिका का अनावरण कर उन्होंने भवन को विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। नवीन भवन के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बबेली सरपंच गबर सिंह मीणा एवं पूर्व सरपंचों ने संयुक्त रूप से की। समारोह में राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधायक मांगेलाल मीणा,पूर्व विधायक जौहरी लाल मीणा, बनाराम मीणा,सालोली सरपंच रामसिंह मीणा,सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक शिवदत्त शर्मा पुरोहित सहित क्षेत्र के सरपंच, पंचायत समिति सदस्य,वार्ड पंच,शिक्षा विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हेमंत दीवान बबेली ने किया।
समारोह में लोक कलाकार विश्राम भांडारेज एवं उनके साथियों ने राजस्थानी लोक संस्कृति और देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
समापन पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों ने शिक्षा मंत्री, जनप्रतिनिधियों और अन्य अतिथियों का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की शिक्षा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube