ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

1100 रुपये की पेंशन लेने गई महिला के खाते में दिखे 740 करोड़, सदमे से बिगड़ी तबीयत।

By Shubh Bhaskar · 12 Jul 2026 · 16 views
1100 रुपये की पेंशन लेने गई महिला के खाते में दिखे 740 करोड़, सदमे से बिगड़ी तबीयत।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-नवादा (बिहार)- बिहार के नवादा शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सरकारी पेंशन के 1100 रुपये निकालने बैंक पहुंची एक महिला के खाते में अचानक करीब 740 करोड़ रुपये की राशि दिखाई देने से वह घबरा गई। इतनी बड़ी रकम देखकर महिला को गहरा सदमा लगा और उसकी तबीयत बिगड़ गई।
परिजनों के अनुसार, महिला पूरी रात चिंता में रही। उसे नींद नहीं आई, उसने खाना भी नहीं खाया और घबराहट के कारण उसकी हालत खराब हो गई। बताया जा रहा है कि समय रहते परिजनों ने उसे संभाला, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।
बैंक खाते में इतनी बड़ी राशि दिखाई देने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। प्रारंभिक तौर पर इसे बैंकिंग या तकनीकी त्रुटि माना जा रहा है। बैंक की ओर से मामले की जांच की जा रही है ताकि खाते में दिखाई गई राशि की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube