राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई राज, ₹2,000 से शुरू हुई चोरी रोज़ ₹०3 लाख तक पहुंची।
By Shubh Bhaskar ·
12 Jul 2026 ·
16 views
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई राज, ₹2,000 से शुरू हुई चोरी रोज़ ₹०3 लाख तक पहुंची।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- नई दिल्ली- नई दिल्ली अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों से पुलिस की पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों करुणेश पांडेय, लवकुश तिवारी और अनुकल्प मिश्र ने बताया कि चोरी की शुरुआत अविनाश शुक्ला ने की थी। बाद में अन्य लोग भी इसमें शामिल होते गए और एक संगठित समूह बनाकर चढ़ावे की रकम में लगातार चोरी की जाने लगी।
पुलिस पूछताछ के अनुसार शुरुआत में आरोपी केवल ₹2,000 की रकम निकालते थे ताकि किसी को संदेह न हो। कई दिनों तक पकड़े न जाने के बाद उनका हौसला बढ़ता गया और चोरी की रकम बढ़कर पहले ₹15-20 हजार प्रतिदिन और बाद में एक से तीन लाख रुपये प्रतिदिन तक पहुंच गई।
जांच में सामने आया कि चढ़ावे की गणना के दौरान कर्मचारियों की तलाशी नहीं होती थी, जिसका आरोपियों ने फायदा उठाया। चोरी की गई नकदी को पहले मंदिर परिसर में बाथरूम के पास सीवर लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में छिपाया जाता था। बाद में अवसर मिलने पर आरोपी रुपये जेबों और जुराबों में छिपाकर परिसर से बाहर ले जाते थे।
आरोपियों ने बताया कि शुरुआत में वे कम रकम इसलिए निकालते थे ताकि किसी को शक न हो। जब लगातार कई दिनों तक कोई कार्यवाही नहीं हुई तो लालच बढ़ता गया और अधिक से अधिक रकम निकालने की होड़ शुरू हो गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्हें उस समय यह एहसास नहीं था कि वे भगवान के चढ़ावे की चोरी कर रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रिमांड के दौरान आरोपी मानसिक दबाव में दिखाई दिए। वहीं, उन्होंने यह भी बताया कि जेल में बंद कुछ अन्य कैदी उन्हें कानूनी प्रक्रिया से बचने और जमानत मिलने की बातें बताकर ढांढस बंधा रहे थे।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस चोरी में कुल कितने लोग शामिल थे तथा अब तक चढ़ावे से कितनी राशि का गबन किया गया।