ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजस्थान में लोकसभा सीटों के परिसीमन पर बड़ा सुझाव, 25 से बढ़ाकर 37 सीटें करने की सिफारिश।

By Shubh Bhaskar · 12 Jul 2026 · 15 views
राजस्थान में लोकसभा सीटों के परिसीमन पर बड़ा सुझाव, 25 से बढ़ाकर 37 सीटें करने की सिफारिश।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- राजस्थान में आगामी परिसीमन को लेकर बड़ा राजनीतिक सुझाव सामने आया है। भाजपा से जुड़े एक स्टडी ग्रुप ने राज्य की मौजूदा 25 लोकसभा सीटों को बढ़ाकर 37 करने की सिफारिश की है। इससे पहले प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की एक रिपोर्ट में राजस्थान के लिए 38 लोकसभा सीटों का अनुमान जताया गया था।
रिपोर्ट के अनुसार परिसीमन के बाद अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित सीटों की संख्या बढ़कर 12 हो सकती है। प्रस्तावित बदलावों में नागौर लोकसभा सीट को नागौर और डीडवाना-कुचामन क्षेत्र को मिलाकर SC आरक्षित बनाने का सुझाव दिया गया है। इससे वर्तमान में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे सांसद हनुमान बेनीवाल की सीट का स्वरूप बदल सकता है।
इसके अलावा बारां-झालावाड़ लोकसभा सीट को ST आरक्षित करने का प्रस्ताव भी रिपोर्ट में शामिल है। यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रभाव वाले क्षेत्र के रूप में मानी जाती है।
रिपोर्ट में बीकानेर लोकसभा सीट को SC से सामान्य (जनरल) तथा दौसा सीट को ST से सामान्य श्रेणी में करने का भी सुझाव दिया गया है।
स्टडी ग्रुप ने यह भी कहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार और वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए नए जिलों के कारण बदले राजनीतिक और प्रशासनिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए यह प्रस्ताव तैयार किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार मेवाड़,मारवाड़,हाड़ौती और नहरी क्षेत्रों में परिसीमन के दौरान व्यापक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
हालांकि,यह केवल एक स्टडी ग्रुप की सिफारिश है। लोकसभा सीटों की संख्या,सीमाओं और आरक्षण में किसी भी प्रकार का अंतिम बदलाव परिसीमन आयोग की प्रक्रिया और केंद्र सरकार के निर्णय के बाद ही लागू होगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube