ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

चलानिया भैरू नाथ से शाहपुरा को रोड हो रहा क्षतिग्रस्त जगह-जगह हो रहे खड्डे

By Shubh Bhaskar · 11 Jul 2026 · 35 views
चलानिया भैरू नाथ से शाहपुरा को रोड हो रहा क्षतिग्रस्त जगह-जगह हो रहे खड्डे

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-शाहपुरा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चलानिया भैरुनाथ जहा पर दूर-दराज से जातरी लोग अपनी पेशी देने व दर्शन करने आते है जिसकी सड़क शाहपुरा से चलानिया तक रास्ते मे जगह-जगह बहुत बड़े खड्डे हो रखे है और साईडे भी खराब हो रखी है जिसके कारण जातरियो को शनिवार-रविवार को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।यह लोग बहुत दूर-दूर से आते है और यहा पर आने-जाने के लिए पूरी तरह से कोई साधन की भी व्यवस्था नही है शनिवार की रात्रि व रविवार को सुबह गिनते के ऑटो रिक्शा चलते है जो भी सवारियां होने पर रास्ते मे एक-दो गाँव आते है उसका किराया भी चलानिया के हिसाब से लिया जाता है।
अतः गाँव वालों का कहना है कि जल्द से जल्द इस सड़क को सही किया जाए व चलानिया भैरुनाथ के यहा साइडों की बहुत समस्या है यहा पर जो साधन आते-जाते है तो उनको अपनी गाड़ी को गुमाने व साईड लेने के लिए पर्याप्त जगह नही मिल पाती है इसके लिए भी थोड़ा ध्यान दिया जाए नही तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube