ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बालिका मिडिल स्कूल में मिड-डे मील की रोटी की गुणवत्ता पर उठे सवाल।

By Shubh Bhaskar · 11 Jul 2026 · 69 views
बालिका मिडिल स्कूल में मिड-डे मील की रोटी की गुणवत्ता पर उठे सवाल।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- मालाखेड़ा- अलवर जिले के मालाखेड़ा उपखंड में राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शनिवार को मालाखेड़ा मुख्य ब्लॉक शिक्षा कार्यालय के अधीन संचालित राजकीय बालिका मिडिल स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में मिड-डे मील का समय चल रहा था।
शिक्षा मंत्री बच्चों के बीच दरी पर बैठकर भोजन का निरीक्षण किया और स्वयं भोजन का स्वाद चखा। इस दौरान उन्होंने रोटी की गुणवत्ता की जांच की। रोटी का स्वाद और गुणवत्ता बच्चों के लिए संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई तथा संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
विद्यालय की प्रधानाचार्य कमलेश ने बताया कि स्कूल में मिड-डे मील की आपूर्ति हैवेल्स कंपनी द्वारा की जाती है। उन्होंने बताया कि अलवर जिले के सैकड़ों विद्यालयों में भी इसी कंपनी के माध्यम से मिड-डे मील की सप्लाई की जा रही है।
शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने मिड-डे मील की गुणवत्ता की नियमित निगरानी करने और आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube