विश्व जनसंख्या दिवस पर डॉ. सुरेश चंद शर्मा ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की वकालत।
By Shubh Bhaskar ·
11 Jul 2026 ·
17 views
विश्व जनसंख्या दिवस पर डॉ. सुरेश चंद शर्मा ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की वकालत।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- जयपुर विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सर्व समाज जागृति संघ (पंजी.) के संस्थापक अध्यक्ष व अन्य संगठनों के प्रमुख पदों से जुड़े *डॉ. सुरेश चंद शर्मा* ने बढ़ती जनसंख्या को देश के सामने गंभीर चुनौती बताते हुए शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और परिवार नियोजन को इसका प्रभावी समाधान बताया।
उन्होंने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस प्रतिवर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य बढ़ती जनसंख्या से जुड़ी समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा परिवार नियोजन, लैंगिक समानता, मातृ स्वास्थ्य, गरीबी उन्मूलन और मानवाधिकार जैसे विषयों पर जनचेतना बढ़ाना है।
*डॉ. शर्मा* ने कहा कि अनियंत्रित जनसंख्या वृद्धि के कारण गरीबी,बेरोजगारी, असमानता,प्राकृतिक संसाधनों का क्षय,पेयजल संकट,कृषि भूमि का बंटवारा तथा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि अधिक जनसंख्या वाले देशों में रोजगार उपलब्ध कराना और सभी लोगों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना बड़ी चुनौती बन गया है।
उन्होंने जनसंख्या वृद्धि के प्रमुख कारणों में परिवार नियोजन संबंधी जानकारी का अभाव, शिक्षा और जागरूकता की कमी, बाल विवाह तथा बड़े परिवार की पारंपरिक सोच को बताया। उनका कहना था कि विशेष रूप से महिला शिक्षा को बढ़ावा देने, महिलाओं को सशक्त बनाने, परिवार नियोजन के साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा छोटे परिवार के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने से जनसंख्या वृद्धि की दर में कमी लाई जा सकती है।
*डॉ. शर्मा* ने यह भी कहा कि भारत में सभी धर्मों पर समान रूप से लागू होने वाले सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून की आवश्यकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि दो से अधिक बच्चों वाले परिवारों के लिए सरकारी योजनाओं और लाभों को सीमित करने जैसे प्रावधानों पर विचार किया जाना चाहिए।