ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मालाखेड़ा स्टेट हाईवे-25 पर पेट्रोल पंप पर फायरिंग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने किया घटनास्थल का दौरा।

By Shubh Bhaskar · 11 Jul 2026 · 53 views
मालाखेड़ा स्टेट हाईवे-25 पर पेट्रोल पंप पर फायरिंग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने किया घटनास्थल का दौरा।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-मालाखेड़ा- अलवर जिले के मालाखेड़ा स्टेट हाईवे-25 स्थित ग्राम बुर्जा के एक पेट्रोल पंप पर फायरिंग की सूचना मिलते ही कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने घटना की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत, प्रदेश सचिव पुष्पेंद्र धाबाई, ब्लॉक अध्यक्ष रमन सैनी, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल खान, पार्षद रवि मीणा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस, स्पेशल टीम तथा अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से परीक्षण किया। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस को आरोपियों से संबंधित महत्वपूर्ण सुराग मिलने की सूचना है।
घटना के बाद अलवर शहर सहित जिलेभर में पुलिस ने व्यापक नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube