कोटा संभाग अध्यक्ष पद पर गौ पुत्री पार्वती देवी की नियुक्ति।
By Shubh Bhaskar ·
11 Jul 2026 ·
23 views
कोटा संभाग अध्यक्ष पद पर गौ पुत्री पार्वती देवी की नियुक्ति।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाडीअलवर):-जयपुर- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन ने संगठनात्मक विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गौ पुत्री पार्वती देवी को कोटा संभाग अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति की घोषणा 11 जुलाई को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज के नेतृत्व में की गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश चंद्र शर्मा, राष्ट्रीय वरिष्ठ मीडिया प्रभारी गौ पुत्र यादविन्द्र कुमार हिन्दू तथा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गौ पुत्र नागपाल शर्मा भी उपस्थित रहे।
संगठन के अनुसार, गौ पुत्री पार्वती देवी लंबे समय से गौ सेवा एवं सनातन धर्म के संरक्षण के कार्यों से जुड़ी हुई हैं। वह वर्तमान में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत कोटा संभाग के चारों जिलों में हस्ताक्षर अभियान चलाने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। संगठन ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कोटा संभाग में संगठन का विस्तार होगा तथा अधिक से अधिक गौ सेवकों को संगठन से जोड़ा जाएगा।
नियुक्ति पर ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश पुजारी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गौ पुत्र जितेंद्र यादव, किन्नर मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गौ पुत्री शिवानी माता, कोटा जिला अध्यक्ष गौ पुत्र मनोज विजय सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गौ पुत्री पार्वती देवी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।