ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अंडर-14 सीबीएसई वेस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप: अलवर की जिज्ञासा सिंह 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में करेंगी प्रतिभाग।

By Shubh Bhaskar · 11 Jul 2026 · 39 views
अंडर-14 सीबीएसई वेस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप: अलवर की जिज्ञासा सिंह 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में करेंगी प्रतिभाग।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर पब्लिक स्कूल की कक्षा ०7 की छात्रा एवं होनहार निशानेबाज जिज्ञासा सिंह का चयन सीबीएसई अंडर-14 वेस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वह 22 से 26 अगस्त तक सीकर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में 10 मीटर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में अलवर का प्रतिनिधित्व करेंगी।
जिज्ञासा सिंह नगर विकास न्यास (यूआईटी) अलवर में कार्यरत भूमि अवाप्ति अधिकारी एवं आरएएस अधिकारी जितेन्द्र सिंह नरूका की सुपुत्री हैं। उनके चयन से परिवार, विद्यालय और खेल जगत में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने इसे छात्रा की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम बताया है।
सीकर में आयोजित होने वाली इस पांच दिवसीय वेस्ट जोन प्रतियोगिता में राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव के सीबीएसई स्कूलों के चयनित खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में पश्चिमी क्षेत्र के प्रतिभाशाली निशानेबाजों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।
यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए विशेष महत्व रखती है, क्योंकि इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष खिलाड़ियों को सीबीएसई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेने का अवसर मिलेगा। विद्यालय परिवार, खेल प्रशिक्षकों तथा शुभचिंतकों ने जिज्ञासा सिंह को प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर स्थान बनाने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube