एबीवीपी स्थापना दिवस पर डॉ. सुरेश चंद शर्मा ने दी शुभकामनाएं, कहा— छात्रशक्ति ही राष्ट्रशक्ति।
By Shubh Bhaskar ·
09 Jul 2026 ·
26 views
एबीवीपी स्थापना दिवस पर डॉ. सुरेश चंद शर्मा ने दी शुभकामनाएं, कहा— छात्रशक्ति ही राष्ट्रशक्ति।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-जयपुर- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्व समाज जागृति संघ के संस्थापक अध्यक्ष व अन्य संगठनों में प्रमुख पदों से जुड़े डॉ. सुरेश चंद शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ०9 जुलाई 1949 को स्थापित एबीवीपी आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जिसने छात्रशक्ति को राष्ट्रशक्ति में बदलने का कार्य किया है।
*डॉ. शर्मा* ने कहा कि एबीवीपी भारतीय ज्ञान परंपरा के अनुरूप शिक्षा को केवल रोजगार का माध्यम नहीं,बल्कि चरित्र निर्माण,समाज उत्थान और राष्ट्रीय चेतना का आधार मानती है। उन्होंने बताया कि संगठन की स्थापना बलराज मधोक ने की थी,जबकि इसके देशव्यापी विस्तार का प्रमुख श्रेय मुंबई विश्वविद्यालय के प्रोफेसर यशवंत राय केलकर को जाता है।
उन्होंने एबीवीपी के मूल मंत्र "ज्ञान,शील और एकता" की व्याख्या करते हुए कहा कि ज्ञान सही और गलत का विवेक प्रदान करता है,शील व्यक्ति के चरित्र का निर्माण करता है तथा एकता राष्ट्र को सर्वोपरि रखने की भावना को मजबूत करती है।
*डॉ. शर्मा* ने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि एबीवीपी युवाओं में राष्ट्रभक्ति,सेवा और नेतृत्व के संस्कार विकसित करने का निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन ने राष्ट्रहित के अनेक आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई है तथा शिक्षा सुधार,नई शिक्षा नीति,राष्ट्रीय एकता,पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण,रक्तदान और प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत कार्यों में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि एबीवीपी व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के दर्शन पर कार्य करने वाला संगठन है,जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं वैचारिक गतिविधियों का संचालन करता है।
अंत में डॉ. सुरेश चंद शर्मा ने राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा का संकल्प लेने वाले सभी विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि देश का युवा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।