ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गाय को राष्ट्र माता घोषित करने पर सरकार करे विचार' : मसूद आलम ख़ान 14 जुलाई को जगद्गुरु शंकराचार्य के स्वागत की तैयारियों पर बनी रणनीति

By Shubh Bhaskar · 09 Jul 2026 · 22 views
'गाय को राष्ट्र माता घोषित करने पर सरकार करे विचार' : मसूद आलम ख़ान

14 जुलाई को जगद्गुरु शंकराचार्य के स्वागत की तैयारियों पर बनी रणनीति

सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश श्रावस्ती। समाजवादी नेता एवं राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम ख़ान ने 14 जुलाई को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के श्रावस्ती (इकौना बाईपास स्थित भारतीय मैरिज लॉन) आगमन की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। बैठक में कार्यक्रम को सफल, अनुशासित और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए मसूद आलम ख़ान ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता को करुणा, सेवा, समृद्धि, कृषि और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने कहा कि गाय के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने चाहिए तथा गौ माता को "राष्ट्र माता" घोषित करने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय संस्कृति और गौ संरक्षण के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।

मसूद आलम ख़ान ने कहा कि जगद्गुरु शंकराचार्य का श्रावस्ती आगमन जिले के लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने सभी समाज, धर्म और वर्ग के लोगों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन आपसी प्रेम, सद्भाव, गंगा-जमुनी तहज़ीब और राष्ट्रीय एकता का संदेश देगा।

उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर पूज्य शंकराचार्य के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करें और कार्यक्रम को गरिमामय एवं ऐतिहासिक बनाने में अपना योगदान दें।

बैठक में पंडित राजेश मिश्रा, पंडित नान बच्चा मिश्रा, लाल चंद गौतम, भूपेंद्र चौधरी, ज़ियाउर्रहमान ख़ान, आसिफ़ लारी, रणजीत यादव, आक़िफ़ पठान, लाल जी शुक्ला, जैद ख़ान, रोहित गुप्ता, वंशराज मौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube