13 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी पर जय प्रकाश पांडेय ने जताया गहरा आक्रोश।
By Shubh Bhaskar ·
09 Jul 2026 ·
22 views
13 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी पर जय प्रकाश पांडेय ने जताया गहरा आक्रोश।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर) रांची/झारखंड- भाजपा किसान मोर्चा झारखंड के प्रदेश नेता एवं झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने राजस्थान में 13 वर्षीय बच्ची के साथ हुई कथित दरिंदगी की घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं मानवता को शर्मसार करने वाली हैं और पूरे समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। उनके अनुसार, यदि घटना में लगाए गए आरोप सत्य हैं, तो दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी जघन्य वारदात करने का साहस न कर सके।
*जय प्रकाश पांडेय* ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानूनों को और अधिक प्रभावी तथा सख्ती से लागू करने की आवश्यकता है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकारों से आग्रह किया कि ऐसे मामलों की त्वरित सुनवाई कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।
उन्होंने कहा कि समाज को भी महिलाओं और बालिकाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक होना होगा। ऐसी घटनाएं केवल कानून-व्यवस्था का नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का भी विषय हैं। उन्होंने पीड़िता के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे समाज को इस प्रकार के अपराधों के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। अंबिका ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी वाट्सएप द्वारा संयोजक जय प्रकाश पाण्डेय ने दी।