ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

आरयूआईडीपी जागरुकता कार्यक्रम में बालिकाओं को हाथ धोने वे एफएसटीपी के फायदों की दी जानकारी

By Shubh Bhaskar · 09 Jul 2026 · 17 views
आरयूआईडीपी जागरुकता कार्यक्रम में बालिकाओं को हाथ धोने वे एफएसटीपी के फायदों की दी जानकारी

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा/राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना आरयूआईडीपी की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के जागरूकता कार्यक्रम के तहत परियोजना कार्यो की जानकारी राजकीय उच्च प्राथमिक बालिका विद्यालय कलिंजरी गेट शाहपुरा कार्यक्रम में सहायक सामाजिक विकास एवं जेंडर सपोर्ट महेंद्र सिंह राणावत ने ने उपस्थित विधार्थियो को बताया की साफ सफाई, स्वच्छ का पूरा ध्यान रखे जिससे मच्छर ,मक्खी न हो और बड़ी बीमारियों जैसे डेंगू ,मलेरिया से बचाव हो जाये। अतः मौसमी बीमारियों से बचाव हो सके इसका ध्यान रखे। इस विद्यालय जागरुकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया कि आपके घरों के सेप्टिक टैंकों से निकलने वाले मल-जल को टैंकों में भरकर जहाजपुर रोड धरती देवरा के पास में बन रहे एफएसटीपी में ले जाया जाएगा, वहां इसको ट्रीट कर खाद बनाया जाएगा और वानिकी, पेड़ो में उपयोग लिया जाएगा, इसेन निस्तारण के समय जो गंदगी होती थी उससे निजात मिलेगी व वातावरण स्वच्छ रहेगा साथ ही बालिकाओं को हाथ धोने के स्टेफ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक सरिता जैन का सहयोग रहा इस गतिविधि में 25 छात्रा ने भाग लिया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube