दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे निरीक्षण।
By Shubh Bhaskar ·
08 Jul 2026 ·
61 views
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे निरीक्षण।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करेंगे। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन और संबंधित विभागों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा अधिकारियों की टीम मौके पर तैनात है।
केंद्रीय मंत्री निरीक्षण के दौरान एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा मानकों तथा अन्य विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। उनके साथ विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
इस महत्वपूर्ण दौरे की पल-पल की जानकारी के लिए मिडिया टीम मौके पर मौजूद है और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से दर्शकों तक हर अपडेट पहुंचा रही है। केंद्रीय मंत्री के निरीक्षण के दौरान होने वाली गतिविधियों, अधिकारियों को दिए जाने वाले निर्देशों और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सभी की नजर रहेगी।