ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौमांस से भरे कंटेनर को गौ रक्षकों ने रोका, पुलिस जांच में जुटी।

By Shubh Bhaskar · 08 Jul 2026 · 106 views
गौमांस से भरे कंटेनर को गौ रक्षकों ने रोका, पुलिस जांच में जुटी।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-रैणी- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के कार्यकर्ताओं व गौसेवकों ने मंगलवार शाम दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक कंटेनर को रोककर उसमें कथित रूप से गौमांस होने का दावा किया। संगठन ने मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
संगठन के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश पुजारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में कथित रूप से गौमांस ले जाया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्मदास महाराज को जानकारी दी। निर्देश मिलने पर संगठन के कार्यकर्ता एवं अन्य सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बांदीकुई से लगभग 30 किलोमीटर आगे कंटेनर को रोक लिया।
संगठन के अनुसार,रोके गए कंटेनर का पंजीकरण नंबर PB-13 BU-9496 है। घटना की सूचना तत्काल राजस्थान पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
फिलहाल कंटेनर में मिले पदार्थ की आधिकारिक पुष्टि पुलिस या संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नहीं की गई है। मामले में पुलिस की जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube