नगर निगम आयुक्त से मिले हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी, शहर में घूम रही गौमाता के लिए अलग गौशाला की मांग।
By Shubh Bhaskar ·
08 Jul 2026 ·
8 views
नगर निगम आयुक्त से मिले हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी, शहर में घूम रही गौमाता के लिए अलग गौशाला की मांग।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर शहर में बेसहारा घूम रही गौमाता की सुरक्षा एवं उचित देखभाल को लेकर विभिन्न हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों ने नगर निगम आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने शहर में घूम रही निराश्रित गौमाता के लिए अलग से गौशाला स्थापित करने तथा उनके भोजन, उपचार और संरक्षण की समुचित व्यवस्था करने की मांग की।
पदाधिकारियों ने बताया कि शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में गौवंश घूमता रहता है, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। साथ ही, गौवंश को पर्याप्त चारा,पानी और चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। उन्होंने नगर निगम से स्थायी समाधान के लिए विशेष गौशाला स्थापित करने,गौवंश के नियमित संरक्षण एवं देखभाल की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
नगर निगम आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम स्तर पर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा कर उचित कदम उठाए जाएंगे, ताकि निराश्रित गौवंश के संरक्षण के साथ-साथ शहर में यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनी रहे।