अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम ने तीनों अस्पतालों का किया निरीक्षण, शिशु अस्पताल की छतों में आई दरारों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश।
By Shubh Bhaskar ·
08 Jul 2026 ·
28 views
अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम ने तीनों अस्पतालों का किया निरीक्षण, शिशु अस्पताल की छतों में आई दरारों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) ने जिले के तीनों सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पतालों में साफ-सफाई, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान शिशु अस्पताल की ओपीडी एवं गैलरी की छतों में दरारें पाए जाने पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ने गंभीरता जताई। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों तथा अस्पताल के पीएमओ को तत्काल आवश्यक मरम्मत कार्य करवाने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों, परिजनों एवं अस्पताल कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अस्पताल भवन की स्थिति का विस्तृत निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। साथ ही अस्पताल प्रशासन को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और सभी व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।