ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जयपुर में एसएमएस अस्पताल के वरिष्ठ प्रोफेसर ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटके मिले।

By Shubh Bhaskar · 08 Jul 2026 · 32 views
जयपुर में एसएमएस अस्पताल के वरिष्ठ प्रोफेसर ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटके मिले।

*):- जयपुर- राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष (HOD) ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला जब परिजनों ने उन्हें घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ देखा।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। यदि कोई सुसाइड नोट या अन्य साक्ष्य मिलते हैं, तो उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
घटना के बाद चिकित्सा जगत में शोक की लहर है। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube