ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर शहर का गायत्री मंदिर रोड बना 'मिनी तालाब, जलभराव से लोग परेशान।

By Shubh Bhaskar · 08 Jul 2026 · 43 views
अलवर शहर का गायत्री मंदिर रोड बना 'मिनी तालाब, जलभराव से लोग परेशान।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर में मानसून की बारिश ने एक बार फिर नगर निगम और जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी।अलवर शहर के गायत्री मंदिर रोड पर बारिश के बाद इतना पानी भर गया कि पूरी सड़क मिनी तालाब जैसी नजर आने लगी। सड़क पर जमा पानी के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकान और मकान में पानी भर गया जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान इस क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन जाती है, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है। सड़क पर कई फीट तक पानी भरने से दोपहिया वाहन बंद हो गए और लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। वहीं दुकान और मकान में पानी भर गया। व्यंग्य करते हुए स्थानीय नागरिकों ने कहा कि अब अलवर शहरवासियों को बरसात के मौसम में पर्यटन स्थलों पर जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सड़कों पर भरे पानी में ही 'पर्यटन' का आनंद लिया जा सकता है। लोगों ने नगर निगम और प्रशासन से जल निकासी व्यवस्था में सुधार कर इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
गौरतलब है कि अलवर शहर में पूर्व में भी तेज बारिश के दौरान गायत्री मंदिर रोड सहित कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आती रही है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube