ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

एक माह से धरने पर डटीं आशा सहयोगिनियां, मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी।

By Shubh Bhaskar · 08 Jul 2026 · 36 views
एक माह से धरने पर डटीं आशा सहयोगिनियां, मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर विभिन्न मांगों को लेकर आशा सहयोगिनियों का धरना मंगलवार को एक माह पूरा कर गया। लंबे समय से जारी कार्य बहिष्कार और धरने के बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने पर सहयोगिनियों ने नाराजगी जताते हुए आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है।
धरने की जिला अध्यक्ष राजवती ने बताया कि आशा सहयोगिनियां लंबे समय से राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि एक माह से लगातार धरना-प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार के बावजूद सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है, जिससे सहयोगिनियों में भारी नाराजगी है।
उन्होंने कहा कि आशा सहयोगिनियां वर्षों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बनकर दिन-रात अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं,लेकिन उनकी मांगों पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने सरकार से आशा सहयोगिनियों का मासिक मानदेय बढ़ाकर 24 हजार रुपये करने, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता राशि देने तथा सेवानिवृत्ति के बाद 12 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन प्रदान करने की मांग दोहराई।
राजवती ने चेतावनी दी कि यदि सरकार शीघ्र उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक सरकार या संबंधित मंत्री की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है, इसलिए धरना और कार्य बहिष्कार फिलहाल जारी रहेगा।
धरना-प्रदर्शन में पूनम मीणा, संजू मीणा,बीना देवी,चंदा देवी, हेमलता,सुनीता,शीला,नवीन, मनीषा,सरला यादव,सुनीता यादव,लक्ष्मी देवी,आशा शर्मा, निर्मल,ममता शर्मा,संतरा, सुरज्ञान,बबीता,रेखा,मूर्ति देवी, रचना शर्मा,बुगल देवी,गीता सैनी,माया देवी,कृपा देवी, संतरा देवी,संतोष कंवर,रेणु देवी,सरोज,गीता,सुनीता शर्मा, पुष्पा,राजबाला,सोनिया, चंद्रकांता,दीपिका,रीना, मधुलता सहित बड़ी संख्या में आशा सहयोगिनियां मौजूद रहीं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube