राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेशभर में होगा श्मशान भूमि का सत्यापन।
By Shubh Bhaskar ·
08 Jul 2026 ·
41 views
राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेशभर में होगा श्मशान भूमि का सत्यापन।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- राजस्थान सरकार ने श्मशान भूमि के संरक्षण और राजस्व रिकॉर्ड को व्यवस्थित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने प्रदेशभर में श्मशान भूमि का सत्यापन कराने और उसे राजस्व अभिलेखों में दर्ज करने का निर्णय लिया है।
राजस्व विभाग ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत विशेष अभियान चलाकर श्मशान भूमि का सत्यापन किया जाएगा। अभियान के दौरान अतिक्रमण की पहचान कर उसे हटाने की कार्यवाही की जाएगी तथा संबंधित भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में विधिवत आरक्षित दर्ज किया जाएगा।
सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य अंतिम संस्कार के समय लोगों को भूमि संबंधी किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाना, श्मशान भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करना और राजस्व रिकॉर्ड को अद्यतन एवं व्यवस्थित बनाना है। इससे भविष्य में श्मशान भूमि पर अतिक्रमण की संभावनाओं पर भी प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी।