ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बारिश से किसानों के खिले चेहरे, फसलों को मिलेगा फायदा।

By Shubh Bhaskar · 07 Jul 2026 · 16 views
बारिश से किसानों के खिले चेहरे, फसलों को मिलेगा फायदा।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ी अलवर) माचाड़ी- अलवर जिले के माचाड़ी, राजगढ़,मालाखेड़ा सहित अनेक जगह में मंगलवार को हुई बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई। लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण खेतों में खड़ी फसलें सूखने लगी थीं, जिससे किसान चिंतित थे।
किसान रतन सैनी,सुरेंद्र सैनी और मुकेश सैनी ने बताया कि मंगलवार को इंद्रदेव मेहरबान हुए और क्षेत्र में बरसात हुई। इस बारिश से खरीफ की फसलों को बड़ा लाभ मिलेगा तथा फसलों की बढ़वार में तेजी आएगी।
किसानों का कहना है कि अब खेतों में नमी आने से वे फसलों में खाद डालने का कार्य भी आसानी से कर सकेंगे, जिससे उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद है। वहीं, बारिश से आमजन को भी भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है तथा मौसम सुहावना हो गया है। किसानों ने समय पर हुई इस बारिश को खेती के लिए बेहद लाभदायक बताया है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube