ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ट्रांसपोर्ट नगर पुलिया के पास गौ अवशेष मिलने से हड़कंप, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन।

By Shubh Bhaskar · 07 Jul 2026 · 26 views
ट्रांसपोर्ट नगर पुलिया के पास गौ अवशेष मिलने से हड़कंप, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर शहर के ट्रांसपोर्ट नगर पुलिया के समीप गौ अवशेष मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और मामले पर नाराजगी जताई।
विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने गौ अवशेषों को मौके से उठाकर जेल सर्किल के समीप सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की।
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र में गौ अवशेष मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और तीन से चार थानों का पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए प्रदर्शनकारियों से समझाइश की और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि गौ अवशेष मिलने के मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा दोषियों की पहचान कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube