ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

विश्व हिंदू महासंघ की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और गौशालाओं की समस्याओं पर हुई चर्चा

By Shubh Bhaskar · 07 Jul 2026 · 66 views
विश्व हिंदू महासंघ की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और गौशालाओं की समस्याओं पर हुई चर्चा

सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर। विश्व हिंदू महासंघ के जिला कार्यालय, बलरामपुर में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी रणविजय सिंह ने की। इस दौरान संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश गिरी ने कहा कि समाज और राष्ट्र में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और नई पीढ़ी को संस्कारित एवं सशक्त समाज देने के उद्देश्य से संगठन लगातार कार्य करेगा। उनका कहना था कि एक मजबूत परिवार, सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।

बैठक में गौशालाओं की स्थिति पर भी गंभीर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं किए जाने के बावजूद कई स्थानों पर बेजुबान पशु पानी और चारे के अभाव में परेशान हैं। इस समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

बैठक में जनकराम जायसवाल, सुग्रीव कश्यप, वेद प्रकाश जायसवाल, जय सिंह, संतोष कुमार दुबे, सुनील कुमार शुक्ला, प्रेमनाथ मिश्रा, जगदंबा प्रसाद, मिथिलेश गिरी, प्रभु दयाल जायसवाल, गोविंद लाल, विशाल कुमार, राम लोटन त्रिपाठी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube