ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-टेंपो की भिड़ंत, दो युवकों की मौत, तीन गंभीर घायल।

By Shubh Bhaskar · 07 Jul 2026 · 8 views
अलवर में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-टेंपो की भिड़ंत, दो युवकों की मौत, तीन गंभीर घायल।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर जिले के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र के गांव सहजपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप देर रात ट्रैक्टर और टेंपो के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अलवर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। वहीं, दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए भिजवाया गया।
पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टक्कर काफी तेज होने से दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube