घोड़ावट में बरसी महोत्सव मंगलवार को
By Shubh Bhaskar ·
07 Jul 2026 ·
15 views
घोड़ावट में बरसी महोत्सव मंगलवार को
घोड़ावट ग्राम स्थित रामधाम में रामधाम के संस्थापक स्मृति शेष जरणाराम महाराज की बरसी महोत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंगलवार को धर्म सभा व महा प्रसादी के साथ धूमधाम से मनाई जाएगी।
घोडावट रामधाम के संत सेवाराम महाराज ने बताया कि समस्त ग्राम वासियों की ओर से जरणाराम जी महाराज की बरसी मंगलवार सवेरे 7 जुलाई को 9:00 बजे से भजन-सत्संग व धर्मसभा समारोह के बाद महा प्रसादी का आयोजन के साथ मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम में पुष्कर के राज ऋषि संत समताराम महाराज, महा मंडलेश्वर स्वामी रामभजन दास महाराज पुष्कर, धीरजराम महाराज पुष्कर व क्षमाराम महाराज समदड़ी सहित दर्जन पर साधु संत उपस्थित रहते हुए धर्म सभा को संबोधित करेंगे।
इस आयोजन को लेकर रामधाम घोड़ावट को आकर्षक रंग रोगन व रोशनी तथा फूल मंडी से सजाया गया है। संतों व ग्रामीणों ने बताया की बरसी महोत्सव के धार्मिक आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।