ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

By Shubh Bhaskar · 06 Jul 2026 · 46 views
राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पीपाड शहर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया सोमवार को जोधपुर प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत सर्किट हाउस परिसर में वृक्षारोपण किया।डॉ. पूनिया ने सर्किट हाउस में अशोक का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण देना हमारा दायित्व है।उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण का भी संकल्प ले। केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि पौधों की नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है।डॉ. पूनिया ने कहा कि "हरियाली होगी तभी राजस्थान हरा-भरा होगा। पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी निभाए, तो प्रदेश में हरित क्रांति का नया अध्याय लिखा जा सकता है।"

वृक्षारोपण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी देहात जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी व छॆलाराम सारण, करू प्रधान अनुश्री पूनिया व भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प भी लिया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube