अलवर में मकान मालिक और कारपेंटर के बीच विवाद, मारपीट में बदला; बुजुर्ग और पोते की बेरहमी से पिटाई, CCTV फुटेज आया सामने।
By Shubh Bhaskar ·
06 Jul 2026 ·
94 views
अलवर में मकान मालिक और कारपेंटर के बीच विवाद, मारपीट में बदला; बुजुर्ग और पोते की बेरहमी से पिटाई, CCTV फुटेज आया सामने।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर शहर में मकान मालिक और कारपेंटर के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग सड़क पर एक बुजुर्ग और उसके पोते के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर मकान मालिक और कारपेंटर के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद ने उग्र रूप ले लिया। आरोप है कि हमलावरों ने बुजुर्ग और उसके पोते को सड़क पर पटककर लाठियों, सरियों और लात-घूंसों से जमकर पीटा। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मारपीट की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।