मानसरोवर कॉलोनी में नाले के निकास की समस्या को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
By Shubh Bhaskar ·
06 Jul 2026 ·
57 views
मानसरोवर कॉलोनी में नाले के निकास की समस्या को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-अलवर- मानसरोवर कॉलोनी के निवासियों ने सोमवार को नाले के पानी के निकास की समस्या के समाधान की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी सीमा मीणा को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि कॉलोनी में बने नाले का पानी निकास नहीं होने से बरसात के दौरान पानी भर जाता है, जिससे मकानों में सीलन की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसके अलावा लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। रुके हुए पानी के कारण सड़क पर गंदगी फैल रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों और महामारी फैलने की आशंका बनी हुई है।
उपखंड अधिकारी सीमा मीणा ने कॉलोनीवासियों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए नाले के पानी की निकासी की व्यवस्था शीघ्र कराने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर आदिवासी सेवा संस्था के अध्यक्ष रामकिशन मीणा, शिवराम झालाटाला, हरिमोहन मीणा, सूबेदार लालचंद मीणा, कपूरचंद मीणा, लालचंद मीणा, मोहरपाल मीणा एवं रामखिलाड़ी मीणा सहित अनेक कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।