धामेड़ा धाम में 31 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
By Shubh Bhaskar ·
06 Jul 2026 ·
18 views
धामेड़ा धाम में 31 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- नारायणपुर- अलवर जिले के नारायणपुर में श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति, नारायणपुर द्वारा संचालित पर्यावरण महायज्ञ के अंतर्गत रविवार को धामेड़ा धाम में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया।
समिति सचिव सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में अध्यक्ष महेश चंद सैनी, निदेशक मोनू शर्मा, उपाध्यक्ष भोमराज शर्मा, संगठन मंत्री पिंकी मीना तथा महिला प्रकोष्ठ प्रभारी गायत्री शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कुल 31 पौधों का रोपण किया। इनमें ०5 शहतूत, ०7 बरगद,०7 पीपल, ०7 गूलर, ०2 पिलखन और ०3 जामुन के पौधे शामिल हैं। पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी पर ट्री गार्ड भी लगाए गए।
समिति ने बताया कि इस अभियान में विभिन्न समाजसेवियों का सहयोग प्राप्त हुआ। संदीप भार्गव (नारायणपुर) के सहयोग से ०5 शहतूत के पौधे, पटवारी नरेंद्र कुमार यादव (ढाणी पाट्याली, जोधपुरा) के सहयोग से ०5 बरगद के पौधे, गूगन सिंह शेखावत (कौलाहेड़ा) के सहयोग से 11 पौधे तथा समिति सचिव सुनील कुमार शर्मा के सहयोग से 10 पौधे लगाए गए।
समिति पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति के संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।