ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मुकेश सैनी को 'जीव दया सेवा सम्मान' से किया सम्मानित।

By Shubh Bhaskar · 06 Jul 2026 · 59 views
मुकेश सैनी को 'जीव दया सेवा सम्मान' से किया सम्मानित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ (रजि.) के कार्यालय, हीरानगर डीसीएम जयपुर में आयोजित सम्मान समारोह में समाजसेवी जीव जंतु प्रेमी व सर्प मित्र मुकेश सैनी को पक्षियों व जीव जंतु के संरक्षण एवं सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 'जीव दया सेवा सम्मान' से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में गौ रक्षक सुरेंद्र सैनी (गोलम)तथा बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत (रजि.) के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व अन्य संगठनों के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा को भी दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व अन्य संगठनों के उच्च पदों पर आसीन*डॉ. सुरेश चंद शर्मा* ने कहा कि मुकेश सैनी ने बेजुबान, असहाय और घायल पशु-पक्षियों के संरक्षण,उपचार और पुनर्वास के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि मुकेश सैनी ने अनेक बार खतरनाक विषैले सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया है। एक अवसर पर उन्होंने कुएं में गिरे लगभग 70 किलोग्राम वजनी अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर ग्रामीणों को राहत दिलाई।
उन्होंने कहा कि मुकेश सैनी अब तक सैकड़ों सांपों, वन्यजीवों और पक्षियों व हिंसक जीव जैसे टाइगर, बघेरा, लकड़बग्घा,बंदर,कुत्ता,बिल्ली का सफल रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ चुके हैं। साथ ही घायल पशुओं का उपचार,सैकड़ों गौवंश की चिकित्सा,गौ तस्करी रोकने में सहयोग तथा हजारों पक्षियों के लिए परिंडे लगाने जैसे सेवा कार्य निरंतर करते आ रहे हैं।
*डॉ. सुरेश चंद शर्मा* ने राजस्थान सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से आग्रह किया कि जीव संरक्षण और पशु सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुकेश सैनी को सरकारी स्तर पर भी सम्मानित किया जाए, ताकि उनके जैसे समाजसेवियों का मनोबल बढ़े और अधिक लोग इस सेवा कार्य से प्रेरित हों। बृजवासी गौरक्षक सेना भारत संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र संत धर्मदास महाराज ने मुकेश सैनी के इस साहसिक कार्य को देखकर उनकी प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube