ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार सोमवार को जोधपुर आएंगे डॉक्टर सतीश पूनिया

By Shubh Bhaskar · 05 Jul 2026 · 19 views
राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार सोमवार को जोधपुर आएंगे डॉक्टर सतीश पूनिया


पीपाड शहर। राज्यसभा सांसद व हरियाणा प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया सोमवार को जोधपुर आएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार डॉक्टर पूनिया सोमवार सवेरे 8:00 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे जहां सवेरे 9:00 से 10:00 बजे तक कार्यकर्ताओं से संवाद और मुलाकात का कार्यक्रम रहने वाला है। इसके बाद जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पुराना परिसर में आयोजित होने वाले महाराजा जसवंत सिंह जी द्वितीय प्रतिमा अनावरण समारोह में शिरकत करने के बाद उनका रेल मार्ग से जयपुर जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राज्य सभा सांसद पदभार ग्रहण करने के बाद डॉक्टर पूनिया का पहली बार जोधपुर आना हो रहा है, इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में गजब का उत्साह है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube