ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

संविदा प्लेसमेंट संघर्ष समिति ने लगाया स्वैच्छिक रक्तदान। शिविर,युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान।

By Shubh Bhaskar · 05 Jul 2026 · 32 views
संविदा प्लेसमेंट संघर्ष समिति ने लगाया स्वैच्छिक रक्तदान। शिविर,युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर संविदा प्लेसमेंट संघर्ष समिति द्वारा अलवर ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम संयोजक रोहित वर्मा ने बताया कि शिविर में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी में सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद रक्त संग्रह किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के प्रदेशाध्यक्ष यश जोशी ने की। उन्होंने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त कई लोगों को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है।" उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान भी किया।
शिविर के समापन पर सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने भविष्य में भी जनहित एवं सामाजिक सेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर विवेक कुमार, यश जोशी,अर्जुन,राहुल, आदिल खान,साहिल खान, रोहित,लोकेश,आसिफ,चरण, रविन्द्र,करण सहित अनेक युवा साथी उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube