परिवार परामर्श केंद्र में 5 पारिवारिक विवाद सुलझे, दंपतियों ने साथ रहने का लिया संकल्प
By Shubh Bhaskar ·
05 Jul 2026 ·
12 views
परिवार परामर्श केंद्र में 5 पारिवारिक विवाद सुलझे, दंपतियों ने साथ रहने का लिया संकल्प
बलरामपुर पुलिस की पहल से आपसी सुलह-समझौते के जरिए परिवारों में लौटी खुशियां, परामर्शदाताओं ने सौहार्दपूर्ण जीवन का दिया संदेश।
सम्वाददाता संतोष कुमार
उत्तर प्रदेश बलरामपुर, 5 जुलाई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र में आयोजित बैठक में पांच पारिवारिक विवादों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया।
बैठक के दौरान विचारार्थ प्रस्तुत मामलों में परामर्शदाताओं ने पति-पत्नी एवं उनके परिजनों के बीच प्रभावी मध्यस्थता कर आपसी सुलह और समझौता कराया। दोनों पक्षों ने अपने मतभेद समाप्त करते हुए भविष्य में सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रेम और सहयोग के साथ जीवन व्यतीत करने की सहमति व्यक्त की।
परामर्शदाताओं ने सभी पक्षों को परिवार में आपसी सम्मान, बड़ों का आदर तथा समझ और सहयोग के साथ नई शुरुआत करने की सलाह दी।
इस दौरान परामर्शदाता अरुण कुमार यादव, देवतादीन दूबे, तनवीर जहां, वंदना मिश्रा, थाना प्रभारी पूनम यादव, महिला आरक्षी ज्योति, गुलअफशां बानो, मनीषा और पूजा की सक्रिय भूमिका रही।
निस्तारित प्रमुख मामले:
सपना गौतम बनाम अरुण कुमार (थाना पचपेड़वा, बलरामपुर)
मो. सोनू बनाम आंसमा (थाना कोतवाली नगर, बलरामपुर)
पर्वती बनाम राजन यादव (थाना त्रिलोकपुर, सिद्धार्थनगर)
सबीना बनाम सलमान (थाना ललिया, बलरामपुर)
गरहनदीन बनाम रोहित (थाना पचपेड़वा, बलरामपुर)
बलरामपुर पुलिस की यह पहल पारिवारिक सौहार्द बनाए रखने और नारी सम्मान को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास मानी जा रही है।