सोशल मीडिया पर वायरल दावा: चंद्रशेखर आज़ाद की शहादत को लेकर कई अप्रमाणित दावे फिर चर्चा में।
By Shubh Bhaskar ·
05 Jul 2026 ·
32 views
सोशल मीडिया पर वायरल दावा: चंद्रशेखर आज़ाद की शहादत को लेकर कई अप्रमाणित दावे फिर चर्चा में।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- नई दिल्ली- सोशल मीडिया पर इन दिनों स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद की शहादत से जुड़ा एक संदेश तेजी से वायरल हो रहा है। इस संदेश में दावा किया गया है कि उनकी मौत से संबंधित एक सीआईडी फ़ाइल आज भी लखनऊ में सुरक्षित है तथा तत्कालीन कांग्रेस नेता जवाहरलाल नेहरू की भूमिका को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
वायरल संदेश में यह भी दावा किया गया है कि चंद्रशेखर आज़ाद 27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद स्थित आनंद भवन में नेहरू से मिले थे और इसके बाद अल्फ्रेड पार्क में उनकी मुखबिरी कर दी गई। साथ ही रूस जाने,धन की मांग और पुलिस कार्यवाही से जुड़े कई अन्य दावे भी किए गए हैं।
हालांकि,इन दावों के समर्थन में कोई प्रमाणित सरकारी दस्तावेज़ या विश्वसनीय ऐतिहासिक साक्ष्य सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं हैं। इतिहासकारों और उपलब्ध शोध सामग्री में भी इन आरोपों की पुष्टि नहीं मिलती है।
विशेषज्ञों का कहना है कि चंद्रशेखर आज़ाद की शहादत से जुड़े मामलों में केवल प्रमाणित ऐतिहासिक दस्तावेज़ों और विश्वसनीय स्रोतों पर ही भरोसा किया जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी दावे को सत्यापन के बिना तथ्य मानकर साझा करने से बचना चाहिए।