ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मोदी सरकार के विरोध में ०1 सितंबर को दिल्ली में रैली करेगी सीपीआई, अलवर में जिला परिषद की बैठक!

By Shubh Bhaskar · 05 Jul 2026 · 35 views
मोदी सरकार के विरोध में ०1 सितंबर को दिल्ली में रैली करेगी सीपीआई,
अलवर में जिला परिषद की बैठक!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) अलवर की जिला परिषद की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष हरिओम चुघ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश सचिव नरेंद्र आचार्य (जयपुर) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में जिला सचिव तेजपाल सैनी ने संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिस पर आठ साथियों ने चर्चा में भाग लिया। बहस के बाद जिला सचिव ने सभी बिंदुओं का जवाब दिया।
प्रदेश सचिव नरेंद्र आचार्य ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर ०6 अगस्त से 15 अगस्त तक देशभर में आमजन के बीच रैलियां, प्रदर्शन और नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद ०1 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली आयोजित की जाएगी।
बैठक में अलवर जिले के सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा ०1 सितंबर की दिल्ली रैली में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
बैठक में राजकुमार बक्शी, भोलाराम शर्मा, मनमोहन सैनी, कालीचरण जोशी, सुभाष यादव, नूर दीन खां, शिवलाल, जगदीश शर्मा, श्रीनिवास, मनोज बोहरा, पुरुषोत्तम राज सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला सचिव तेजपाल सैनी ने किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube