ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा का जन्मदिवस 'विप्र सेवा दिवस' के रूप में मनाया गया।

By Shubh Bhaskar · 05 Jul 2026 · 33 views
विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा का जन्मदिवस 'विप्र सेवा दिवस' के रूप में मनाया गया।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाडीअलवर):-अलवर- विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष पीयूष जाडला ने बताया की अलवर जिले भर में विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा का जन्मदिवस अलवर जिले अलवर शहर अध्यक्ष चन्दरपुनीत शर्मा के नेतृत्व मे भवानीतोप स्थित गौशाला मे गौ सवामनी व गोश्रपूजन कर मनाया गया वही महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रैणु वत्स व संगठन मंत्री पूनम शर्मा के नेतृत्व मे राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय अलवर मे मरीजो को फल वितरण का रहा वही युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा के नेतृत्व मे मोतीडूंगरी स्थित हनुमान मंदिर में संगीत मय सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया गया , कठूमर ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पीटीआई के नेतृत्व में खेडली सरकारी अस्पताल में फल वितरण का कार्यक्रम रहा, रामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष हितेश भारद्वाज के नेतृत्व में नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे मरीजों को फल वितरण किया, गोविन्दगढ ब्लॉक अध्यक्ष नीरज भगवती के नेतृत्व में श्री गोविन्द गौशाला समिति मे गौ सवामनी का आयोजन किया, टहला ब्लॉक अध्यक्ष रवि शर्मा के नेतृत्व में 11 बड के वृक्षो का रोपन किया गया, थानागाजी ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में श्री जानराय राघव मंदिर, गुढा चुरानी, बिहारी दास आश्रम थानागाजी मे 59 बड के वृक्षो का रोपन किया गया वही राजगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप शर्मा के नेतृत्व मे नंदी गौशाला, गांधी पार्क के पीछे राजगढ़ में गौ सवामनी का कार्यक्रम रखा गया वही रैणी ब्लाॅंक अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में माचाड़ी गौशाला में गौ सवामनी व अस्पताल में फल वितरण का कार्यक्रम रखा गया। वहीं उमरैण ब्लॉक अध्यक्ष संजय शर्मा कारौली व लक्ष्मणगढ ब्लॉक अध्यक्ष अशोक शर्मा के नेतृत्व मे वृक्षारोपन का कार्यक्रम रहा।इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश अडिच्वाल, जिला संगठन मंत्री देशबन्धू शर्मा, जिला महामंत्री मनोज बेडा, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, सीटीओ जीएसटी मुकेश गौड, संयुक्त निदेशक सुरेंद्र कुमार शर्मा, संरक्षक राजेंद्र तिवाडी, पांडुपोल मंदिर मंहत बाबूलाल शर्मा, दयानंद शर्मा टहला, लक्ष्मीनारायण मंदिर महंत राजेंद्र आचार्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत शर्मा, हरीओम शर्मा, विकास तिवाडी, संजय शुक्ला पुष्पराज शर्मा, बिजेंद्र भारद्वाज, गोपेश पचौरी, संदीप शर्मा, माचाड़ी गौशाला अध्यक्ष लालाराम शर्मा,रतन तिवाड़ी राजीव लोचन, सुरेश अवस्थी, ममता शर्मा, ऊषा शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, यशवंत शर्मा, गोपेश शर्मा सहित अनेक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बताया कि सेवा, सामाजिक समरसता और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया गया। सभी ब्लॉक, युवा एवं महिला प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रमों में भाग लिया और समाजहित के कार्यों के माध्यम से संस्थापक के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। इस कार्यक्रम को अस्पताल, शिक्षण संस्थान,गौशाला आदि जगहों पर मनाया गया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube