ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जयपुर मेट्रो फेज-०2 का किया शिलान्यास, 13 हजार करोड़ की परियोजना से बढ़ेगी कनेक्टिविटी।

By Shubh Bhaskar · 05 Jul 2026 · 15 views
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जयपुर मेट्रो फेज-०2 का किया शिलान्यास, 13 हजार करोड़ की परियोजना से बढ़ेगी कनेक्टिविटी।


जयपुर- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जयपुर मेट्रो रेल परियोजना फेज-०2 का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जब देश कोई संकल्प लेता है या कोई बड़ा लक्ष्य तय करता है, तो राजस्थान उसकी विकास यात्रा के केंद्र में होता है। उन्होंने कहा कि जयपुर मेट्रो फेज-०2 राज्य के विकास को नई गति देगा और आधुनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करेगा।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि नई मेट्रो लाइन से जयपुर की बढ़ती ट्रैफिक समस्या को काफी हद तक राहत मिलेगी। इससे शहर में आवागमन अधिक सुगम, तेज और सुरक्षित होगा।
करीब 13 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत 41 किलोमीटर लंबा मेट्रो कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। यह कॉरिडोर जयपुर के प्रमुख औद्योगिक, व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों को निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, जिससे लोगों की यात्रा आसान होने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
सरकार का मानना है कि जयपुर मेट्रो फेज-०2 के पूर्ण होने के बाद राजधानी में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी, ट्रैफिक जाम में कमी आएगी तथा शहर के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube