ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जगतगुरु शंकराचार्य हिमांगी सखी को ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के किन्नर मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त।

By Shubh Bhaskar · 05 Jul 2026 · 51 views
जगतगुरु शंकराचार्य हिमांगी सखी को ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के किन्नर मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- आगरा- आगरा ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन ने जगतगुरु शंकराचार्य हिमांगी सखी को संगठन के किन्नर मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्मदास महाराज तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ स्वामी गौ पुत्र शिवानंद महाराज द्वारा की गई।
संगठन के अनुसार, हिमांगी सखी इससे पहले किन्नर मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर कार्यरत थीं। गौवंश की सेवा एवं संरक्षण तथा संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें पदोन्नत कर राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर संगठन के *राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्मदास महाराज* ने कहा कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन देशभर में निस्वार्थ भाव से गौसेवा, गौ संरक्षण और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने देशवासियों से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के अभियान में सहयोग एवं सहभागिता की अपील भी की।
नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांगी सखी ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगी तथा गौसेवा और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगी। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र संत धर्मदास महाराज ने गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने व उनकी सेवा के बारे में विस्तार से बताया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube