बहरोड़ जिले में चोरों का आतंक: नीमराणा में लाखों रुपये से भरा ATM उखाड़ ले गए, बहरोड़ में सायरन से नाकाम हुई वारदात।
By Shubh Bhaskar ·
05 Jul 2026 ·
31 views
बहरोड़ जिले में चोरों का आतंक: नीमराणा में लाखों रुपये से भरा ATM उखाड़ ले गए, बहरोड़ में सायरन से नाकाम हुई वारदात।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- बहरोड़- जिले में एटीएम चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शनिवार देर रात नीमराणा थाना क्षेत्र में बदमाश लाखों रुपये से भरा एटीएम उखाड़कर ले गए, जबकि बहरोड़ शहर में दूसरी वारदात के दौरान एटीएम का सायरन बजने से चोर मौके से फरार हो गए। दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं।
जानकारी के अनुसार, नीमराणा में बदमाश देर रात एक एटीएम को निशाना बनाकर उसे जड़ से उखाड़ ले गए। एटीएम में लाखों रुपये की नकदी होने की आशंका जताई जा रही है। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
वहीं, बहरोड़ शहर में भी चोरों ने एक अन्य एटीएम को निशाना बनाया, लेकिन मशीन से छेड़छाड़ के दौरान सुरक्षा सायरन बजने लगा। सायरन की आवाज सुनते ही बदमाश एटीएम छोड़कर फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुटी है। लगातार हुई इन दो घटनाओं से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।