ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

समान नागरिक संहिता प्रारूप समिति की जनसुनवाई 6 एवं 7 जुलाई को

By Shubh Bhaskar · 05 Jul 2026 · 8 views
समान नागरिक संहिता प्रारूप समिति की जनसुनवाई 6 एवं 7 जुलाई को

राजस्थान समान नागरिक संहिता, 2026 प्रारूप समिति की सदस्या डॉ. शुची चौहान लेंगी सुझाव, जोधपुर संभाग के सभी जिलों से वीसी के माध्यम से भी जुड़ेंगे प्रतिनिधि

पीपाड शहर।राजस्थान समान नागरिक संहिता, 2026 प्रारूप समिति की सदस्या डॉ. शुची चौहान द्वारा जोधपुर संभाग मुख्यालय पर 6 एवं 7 जुलाई को दो दिवसीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जनसुनवाई के माध्यम से विभिन्न वर्गों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त किए जाएंगे।

अतिरिक्त संभागीय आयुक्त श्रीमती सुनीता चौधरी ने बताया कि 6 जुलाई को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर, जोधपुर में प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक जनसुनवाई आयोजित होगी। इसमें सांसद, विधायक, नगर निगम महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला प्रमुख, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि, सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि तथा चुनाव आयोग से मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। साथ ही जोधपुर संभाग के अन्य जिलों के प्रतिनिधि भी अपने-अपने जिला मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई से जुड़ेंगे।

उन्होंने बताया कि 6 जुलाई को ही दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे तक जोधपुर एवं फलोदी जिले के लिए तथा दोपहर 3:30 बजे से सायं 5 बजे तक जैसलमेर, बाड़मेर एवं बालोतरा जिलों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 7 जुलाई को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक पाली, जालोर एवं सिरोही जिलों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई आयोजित होगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube