ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गंगापुर सिटी में ०4 जुलाई को गौ सम्मान आह्वान अभियान की बैठक हुई आयोजित।

By Shubh Bhaskar · 05 Jul 2026 · 11 views
गंगापुर सिटी में ०4 जुलाई को गौ सम्मान आह्वान अभियान की बैठक हुई आयोजित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- गंगापुर सिटी- गंगापुर सिटी में गौ सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत 27 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ०4 जुलाई (शनिवार) को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक गोपाल गौशाला, दशहरा मैदान, गंगापुर सिटी में शाम 4:00 बजे आयोजित कि गई। इसमें गौ सेवकों, गौशालाओं के पदाधिकारियों एवं नगरवासियों ने 27जुलाई 2026 के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।
अभियान से जुड़े गौ प्रचारकों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांग है कि गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए, संपूर्ण भारत में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का कानून बनाया जाए तथा गौ माता की सुरक्षा, संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
उन्होंने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में गौ सेवकों द्वारा 11 हजार हस्ताक्षरों के साथ उप जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया था। अब अभियान के दूसरे चरण में 27 जुलाई 2026 को देशभर के जिला मुख्यालयों पर हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन संबंधित जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को सौंपा जाएगा।
गौ सम्मान आह्वान अभियान से जुड़े सभी गौ सेवकों ने नगरवासियों, गौशालाओं के पदाधिकारियों एवं गौ भक्तों से बैठक में शामिल होकर आगामी कार्यक्रम की तैयारियों को सफल बनाने तैयारी की।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube