बिजली घर चौराहा कार्यालय को मिला अतिरिक्त एफआरटी वाहन,बिजली शिकायतों का होगा त्वरित निस्तारण।
By Shubh Bhaskar ·
05 Jul 2026 ·
32 views
बिजली घर चौराहा कार्यालय को मिला अतिरिक्त एफआरटी वाहन,बिजली शिकायतों का होगा त्वरित निस्तारण।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा की अनुशंसा पर अलवर शहर की विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए बिजली घर चौराहा कार्यालय को एक अतिरिक्त फॉल्ट रेक्टिफिकेशन टीम (एफआरटी) वाहन की स्वीकृति मिली है। इससे उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों का तेजी से निस्तारण किया जा सकेगा।
जानकारी के अनुसार, 10 जून को सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में राज्यमंत्री संजय शर्मा ने शहर की विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की थी। बैठक के दौरान बिजली घर चौराहा कार्यालय के लिए अतिरिक्त एफआरटी वाहन की आवश्यकता सामने आई। इस पर उन्होंने जयपुर डिस्कॉम के उच्च अधिकारियों से चर्चा कर अतिरिक्त वाहन स्वीकृत करने के निर्देश दिए थे।
राज्यमंत्री की अनुशंसा के बाद जयपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता (आईटी) द्वारा बिजली घर चौराहा कार्यालय के लिए अतिरिक्त एफआरटी वाहन स्वीकृत करने के आदेश जारी किए गए।
इस वाहन के उपलब्ध होने से मीनापाड़ी, धोबीघाटा, हसन खां, बुद्ध विहार, शिवाजी पार्क, कर्मचारी कॉलोनी, विजय नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान होगा। साथ ही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी अधिक सुचारु और प्रभावी बन सकेगी।
राज्यमंत्री संजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। जनहित से जुड़े मामलों में प्राथमिकता के आधार पर निर्णय लेकर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।