अलवर में घर में घुसकर डकैती, कट्टे की नोंक पर परिवार को बंधक बनाकर लाखों के जेवर-नकदी लूटी।
By Shubh Bhaskar ·
04 Jul 2026 ·
52 views
अलवर में घर में घुसकर डकैती, कट्टे की नोंक पर परिवार को बंधक बनाकर लाखों के जेवर-नकदी लूटी।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर जिले के सदर थाना क्षेत्र में डबल फाटक के समीप शुक्रवार देर रात बदमाशों ने एक मकान में घुसकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार तीन बदमाश हथियारों के साथ घर में घुसे और कट्टे की नोंक पर पूरे परिवार को बंधक बना लिया।
बदमाशों ने परिवार के सभी सदस्यों के साथ मारपीट की तथा उनके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लूटकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है तथा बदमाशों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है।
फिलहाल लूटे गए सामान की कीमत का आकलन किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।