अलवर: पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदला, चार लोग गंभीर घायल।
By Shubh Bhaskar ·
04 Jul 2026 ·
29 views
अलवर: पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदला, चार लोग गंभीर घायल।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र स्थित हनुमान सर्किल के पास झंकार होटल के पीछे शनिवार को एक ही परिवार के दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही वैशाली नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद पारिवारिक कारणों से हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।