अलवर में CNG पंपों की कमी से वाहन चालक परेशान, चौधरी फिलिंग स्टेशन पर लगी लंबी कतार।
By Shubh Bhaskar ·
04 Jul 2026 ·
15 views
अलवर में CNG पंपों की कमी से वाहन चालक परेशान, चौधरी फिलिंग स्टेशन पर लगी लंबी कतार।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर जिले में CNG पंपों की सीमित संख्या के कारण वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार सुबह अलवर-करौली मेगा हाईवे स्थित चौधरी फिलिंग स्टेशन पर CNG भरवाने के लिए लग्जरी कारों समेत कई वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। अपनी बारी का इंतजार करने के लिए लोगों को काफी देर तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा।
वाहन चालकों ने बताया कि जिले में पर्याप्त CNG पंप नहीं होने के कारण एक ही पंप पर अधिक दबाव रहता है। कई लोगों को अन्य शहरों की यात्रा पर निकलना था, लेकिन CNG भरवाने में देरी होने से उन्हें इंतजार करना पड़ा।
मालाखेड़ा, रैणी में CNG पंप की मांग तेज
मालाखेड़ा,रैणी क्षेत्र के लोगों ने बताया कि उपखंड मुख्यालय पर CNG की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। CNG भरवाने के लिए उन्हें अलवर व राजगढ़ तक आना जाना पड़ता है, जिससे समय और ईंधन दोनों की अतिरिक्त लागत उठानी पड़ती है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि मालाखेड़ा व रैणी उपखंड मुख्यालय पर जल्द से जल्द CNG पंप स्थापित कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों और राहगीरों को राहत मिल सके तथा अलवर जिले के मौजूदा पंपों पर बढ़ते दबाव को भी कम किया जा सके।